नोएडा, 20 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला प्रशासन ने क्रिसमस पर्व और नववर्ष पर मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित करने के लिए पूर्व अनुमति लेना जरूरी कर दिया है। यदि बिना अनुमति के कोई भी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है तो आयोजकों खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि 25 दिसंबर को क्रिसमस और 31 दिसंबर की रात को नए वर्ष के स्वागत के लिये आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए सक्षम प्राधिकारी जिला मजिस्ट्रेट से अनुमति लेना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के दौरान कोरोना वायरस संबंधी नियमों का भी पालन करना होगा।
चौहान ने कहा कि यदि कहीं पर भी बिना अनुमति के कार्यक्रम का आयोजन होता पाया जाता है तो कार्यक्रम को रोकने के साथ ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
भाषा नोमान
नोमान
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
