scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशराष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंचे

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंचे

Text Size:

बेंगलुरू, 13 जून (भाषा) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को यहां कर्नाटक पहुंचे ।अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी ।

हवाई अड्डे पर राज्य के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और मुख्य सचिव वंदिता शर्मा ने उनका स्वागत किया।

राष्ट्रपति सोमवार को दिन में राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के ‘प्लैटिनम जुबली समारोह’ का उद्घाटन करेंगे। इस स्कूल की स्थापना एक अगस्त, 1946 को किंग जॉर्ज षष्ठम द्वारा की गई थी, तब इसका नाम ‘रॉयल इंडियन मिलिट्री कॉलेज’ था।

राष्ट्रपति 14 जून दोपहर को दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले, कनकपुरा रोड पर स्थित इस्कॉन मंदिर (तिरुमला तिरुपति देवस्थानम की प्रतिकृति) के एक समारोह में भी शिरकत करेंगे।

भाषा निहारिका रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments