scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन पर शोक प्रकट किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन पर शोक प्रकट किया

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त किया तथा उनके परिवारजनों एवं समर्थकों के प्रति संवेदना प्रकट की।

राष्ट्रपति भवन ने राष्ट्रपति मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ‘‘ राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री हरद्वार दुबे के निधन का समाचार दुःखद है। वे जनसेवा के लिए समर्पित थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ शोक संतप्त परिवारजनों व समर्थकों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं।’’

ज्ञात हो कि दुबे का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि दुबे ने फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में अंतिम सांस ली।

भाषा दीपक दीपक मनीषा

मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments