scorecardresearch
Wednesday, 20 May, 2026
होमदेशजनजाति सांस्कृतिक समागम की तैयारियां जोरों पर: आरएसएस से जुड़ा संगठन

जनजाति सांस्कृतिक समागम की तैयारियां जोरों पर: आरएसएस से जुड़ा संगठन

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 मई (भाषा) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े ‘जनजाति सुरक्षा मंच’ ने मंगलवार को कहा कि जनजातीय गौरव भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘जनजाति सांस्कृतिक समागम’ की तैयारियां जोरों पर हैं।

यह कार्यक्रम 24 मई को यहां लाल किला मैदान में आयोजित किया जाना तय हुआ है।

संगठन ने कहा कि इस आयोजन की योजना भारत के जनजातीय समुदायों की पहचान, आस्था और पारंपरिक विरासत को समर्पित एक बड़े राष्ट्रीय समागम के रूप में बनाई गई है।

जनजाति सुरक्षा मंच के मीडिया समन्वयक महेश काले ने कहा, ‘इस कार्यक्रम में लगभग 500 जनजातीय समुदायों के करीब 1.5 लाख प्रतिनिधियों और प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के प्रतिनिधिमंडलों के भी भाग लेने की संभावना है।’

उन्होंने कहा कि पारंपरिक वेशभूषा में जनजातीय पुरुषों और महिलाओं द्वारा निकाली जाने वाली सांस्कृतिक शोभायात्राएं इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होंगी।

भाषा सुमित माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments