scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशपुलिसकर्मी, महिला बंदी की बेटी से यौन संबंध बनाने की मांग करने के आरोप में निलंबित

पुलिसकर्मी, महिला बंदी की बेटी से यौन संबंध बनाने की मांग करने के आरोप में निलंबित

Text Size:

अकोला, एक अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र के अकोला जिले में 54 वर्षीय एक सहायक सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया है। उस पर आरोप है कि उसने एक महिला बंदी से उसकी बेटी को उसके पास यौन संबंध बनाने की खातिर भेजने के लिए कहा था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

महिला को 80 लाख रुपये के वित्तीय धोखाधड़ी मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था और उसे सिविल लाइंस पुलिस थाने के लॉकअप में रखा गया था।

पुलिस निरीक्षक अनिल जुमले ने बताया कि मंगलवार को ड्यूटी पर तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर राजेश जाधव ने कथित तौर पर अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महिला को पैसों का लालच देकर उससे अपनी बेटी को यौन संबंध बनाने के लिए भेजने की मांग की।

इसके बाद महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। बाद में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एएसआई से बहस करते और उसे फटकार लगाते नजर आ रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चंदक ने मंगलवार को एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने और अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा तान्या नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments