scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशकेजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने हटाया

केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने हटाया

Text Size:

(तस्वीर के साथ)

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल (भाषा) दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के कुछ नेताओं को पुलिस और वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों के बुधवार को जबरन वहां से हटा दिया।

एक वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी के प्रदेश महासचिव कुलजीत चहल और अन्य नेताओं को तथा एक टीवी पत्रकार को यहां सिविल लाइंस इलाके के फ्लैगस्टाफ रोड पर स्थित केजरीवाल के आवास के बाहर से हटाया जा रहा है।

प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता हरिश खुराना ने ट्विटर पर वीडियो साझा कर आरोप लगाया है कि पत्रकार से ‘बदसलूकी’ कर रहा शख्स मुख्यमंत्री का “निजी” सुरक्षा कर्मी है।

इस घटना पर दिल्ली सरकार या आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं हुई।

भाजपा का दावा है कि मुख्यमंत्री के सरकारी आवास की मरम्मत पर 2020-22 के दौरान करीब 45 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं और इस मुद्दे को लेकर उसके नेता केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर गए थे।

भाषा नोमान धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments