scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशकुशीनगर में पुलिस ने फर्जी आईएफएस अधिकारी को किया गिरफ्तार

कुशीनगर में पुलिस ने फर्जी आईएफएस अधिकारी को किया गिरफ्तार

Text Size:

कुशीनगर (उप्र), नौ मार्च (भाषा) कुशीनगर जिले के रविन्द्र नगर क्षेत्र में पुलिस ने खुद को भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) का अधिकारी बताकर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि पवन चौहान नामक व्यक्ति खुद को आईएफएस अधिकारी बताकर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए उनसे ठगी कर रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस पर कार्रवाई करते हुए रविवार को कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र के अवरवा गांव के रहने वाले आरोपी पवन चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने उसके कब्जे से एक जाली पहचान पत्र, दो जाली आधार कार्ड, एक मतदाता पहचान पत्र, पांच एटीएम कार्ड, तीन मुहरें, एक डायरी और दो प्रोटोकॉल पेपर समेत कई दस्तावेज बरामद किये हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के अनुसार, आरोपी पवन चौहान ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह खुद को भारतीय विदेश सेवा का अधिकारी बताते हुए विभिन्न विभागों में धौंस जमा कर अपना काम करवाता था।

वर्मा के मुताबिक चौहान ने बताया है कि वह खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए उनसे धन लेने के साथ-साथ सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति और अन्य सरकारी लाभ दिलाने का झांसा देकर भी ठगी करता था।

भाषा सं सलीम नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments