scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशपीओके को बहुत जल्द भारत में मिला लिया जाएगा: इलयासी

पीओके को बहुत जल्द भारत में मिला लिया जाएगा: इलयासी

Text Size:

श्रीनगर, तीन अप्रैल (भाषा) ऑल इंडिया मुस्लिम ऑर्गनाइजेशन के मुख्य इमाम उमर अहमद इलयासी ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) को “बहुत जल्द” भारत में मिला लिया जाएगा।

इलयासी ने यहां पत्रकारों से कहा, “मैं यहां कश्मीर में खड़े होकर अपने पड़ोसी देश से कहना चाहता हूं कि भारत का अभिन्न अंग पीओके निश्चित रूप से भारत में मिला लिया जाएगा क्योंकि पीओके के लोग वहां जनमत संग्रह चाहते हैं। ”

उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हुए विकास और समृद्धि का जिक्र करते हुए दावा किया कि पीओके के निवासी भारत के साथ विलय के लिए बेताब हैं।

इलयासी ने कहा, “अल्लाह ने चाहा तो घर वापसी की उनकी इच्छा पूरी होगी। वहां ऐसे लोग हैं, जो ऐसा चाहते हैं। वे कश्मीर का विकास देखकर खुश हैं। यह देखते हुए कि कश्मीर आज किस तरह तरक्की कर रहा है, पीओके बहुत जल्द भारत में मिल जाएगा।”

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments