scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की मूर्ति का अनावरण करेंगे

प्रधानमंत्री गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की मूर्ति का अनावरण करेंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को हनुमान जयंती के अवसर पर गुजरात के मोरबी में भगवान हनुमान की 108 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।

पीएमओ के मुताबिक भगवान हनुमान से संबंधित चार धाम परियोजना के तहत देश के चारों दिशाओं में हनुमान की मूर्ति स्थापित की जानी है। इस कड़ी में यह हनुमान की दूसरी मूर्ति होगी जो पश्चिम दिशा में होगी। इसकी स्थापना मोरबी के बापू केशवानंद आश्रम में की गई है।

इस श्रृंखला की पहली मूर्ति वर्ष 2010 में उत्तर दिशा में यानी शिमला में स्थापित की गई है।

पीएमओ ने कहा कि दक्षिण दिशा में यह मूर्ति रामेश्वरम में स्थापित की जानी है और इसका काम भी आरंभ हो गया है।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments