नयी दिल्ली, छह मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नौ मार्च को शिक्षा, कौशल और विश्वविद्यालय टाउनशिप पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ‘‘सबका साथ, सबका विकास – जनता की आकांक्षाओं की पूर्ति: शिक्षा, कौशल और विश्वविद्यालय टाउनशिप’’ विषय पर बजट के बाद आयोजित वेबिनार को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित प्रमुख योजनाओं पर विचार-विमर्श किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि इस वेबिनार में नीति निर्माता, उद्योगपति, शिक्षाविद, स्टार्टअप और छात्र भारत में शिक्षा, कौशल और रचनात्मक अर्थव्यवस्था के पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए कार्यान्वयन के तरीकों पर चर्चा करेंगे।
एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री नौ मार्च को पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे मौजूद रहेंगे और अपना संबोधन देंगे, जिसमें वह ‘‘एवीजीसी-क्रिएटर इकोनॉमी’’ के लिए बजटीय पहल की परिकल्पना को रेखांकित करेंगे।
भाषा
देवेंद्र अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
