scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री ने पीएमओ में कार्यरत कर्मचारियों की बेटियों से बंधवाई राखी

प्रधानमंत्री ने पीएमओ में कार्यरत कर्मचारियों की बेटियों से बंधवाई राखी

Text Size:

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को रक्षा बंधन के अवसर पर प्रधानमंत्री कार्यालय में काम करने वाले सफाई कर्मियों, सहायकों और अन्य कर्मचारियों की बेटियों से राखी बंधवाई।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने आवास पर इन युवतियों से राखी बंधवाई। उनके मुताबिक प्रधानमंत्री को राखी बांधने वालों में सफाईकर्मी, सहायक, माली और वाहन चालकों की बेटियां शामिल थीं।

अधिकारियों ने एक वीडियो भी साझा किया जिसमें प्रधानमंत्री सफाईकर्मी, सहायक, माली और वाहन चालकों की बेटियों से राखी बंधवाते नजर आ रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने बाद में इससे जुड़़ी कुछ तस्वीरें भी ट्विटर पर साझा कीं और कहा कि इस बार का रक्षा बंधन बहुत खास रहा।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी थीं। भाई और बहन के बीच प्रेम के प्रतीक के रूप में सावन माह की पूर्णिमा को देश भर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है।

पीएमओ के अधिकारियों ने बताया कि रक्षा बंधन समारोह के बाद प्रधानमंत्री ने सभी बच्चियों को एक-एक तिरंगा दिया और ऐसा करके उन्होंने ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान में भागीदारी की।

अधिकारियों की ओर से भेजे गए एक वीडियो में प्रधानमंत्री बच्चियों के साथ हाथों में तिरंगा लहराते देखे गए।

ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर देश के नागरिकों से 13 से 15 अगस्त के बीच अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने का आग्रह किया है।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments