scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने बिहार दिवस पर बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार दिवस पर बिहारवासियों को शुभकामनाएं दीं

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को बिहार दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य प्रगति के प्रतिदिन नए अध्याय लिखने के लिए प्रयासरत है।

बिहार दिवस राज्य के गठन के उपलक्ष्य में हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों को अनेकानेक शुभकामनाएं। भारतीय विरासत को भव्यता और दिव्यता प्रदान करने वाला हमारा यह प्रदेश आज प्रगति के नित-नए अध्याय गढ़ने में जुटा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि विकसित बिहार के साथ विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में यहां के कर्मठ एवं ऊर्जावान लोगों का समर्पण और सामर्थ्य बहुत काम आएगा।’’

बिहार दिवस उस दिन की याद में मनाया जाता है जब 1912 में अंग्रेजों ने बंगाल से बिहार को अलग कर राज्य की स्थापना की थी।

भाषा सिम्मी गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments