scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को असम और पुडुचेरी के राजग कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को असम और पुडुचेरी के राजग कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को असम और पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल रूप से संवाद करेंगे। यह संवाद ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद’ पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य उन्हें सीधे संदेश देना है।

मोदी ने कहा कि असम और पुडुचेरी की जनता राजग सरकारों को एक बार फिर आशीर्वाद देने जा रही है।

असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव नौ अप्रैल को होंगे।

मोदी ने कहा, ‘‘पिछले एक दशक में असम की प्रगति सबके सामने है। यह राज्य सभी क्षेत्रों में विकास के लिए जाना जाता है। इसीलिए असम का रुख स्पष्ट है – राजग को ही समर्थन मिलेगा। लोग ‘डबल इंजन’ वाली राजग सरकार को पांच और वर्ष देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि वह 30 मार्च की दोपहर को ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत संवाद-असम’ में भाग लेंगे।

पुडुचेरी के बारे में मोदी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में केंद्र शासित प्रदेश में ‘डबल इंजन’ वाली राजग सरकार ने वहां के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘इसीलिए पुडुचेरी के लोग एक बार फिर राजग को आशीर्वाद देने जा रहे हैं। 30 तारीख को शाम 5:30 बजे ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत संवाद – पुडुचेरी’ में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं।’’ असम और पुडुचेरी में फिलहाल राजग की सरकार है।

भाषा संतोष नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments