scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी आज पश्चिम बंगाल में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे

Text Size:

कोलकाता, 24 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रचार अभियान तेज किए जाने के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को इस राज्य में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

मोदी का पश्चिम बंगाल के उत्तरी भाग में स्थित दमदम और दक्षिणी भाग में स्थित जादवपुर में रैलियां करने का कार्यक्रम है।

ये रैलियां इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि भाजपा दक्षिण बंगाल में अपना आधार मजबूत करना चाहती है।

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को लगभग 92 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। यह चुनाव एसआईआर अभ्यास के तहत बड़े पैमाने पर नाम हटाए जाने, छिटपुट हिंसा और कम से कम तीन उम्मीदवारों पर हमले के साये में हुआ।

राज्य के हालिया चुनावी इतिहास में पहले चरण का मतदान प्रतिशत सबसे अधिक रहा।

दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा और मतगणना चार मई को होगी।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments