scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने आंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री मोदी ने आंबेडकर जयंती पर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि दी

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर शुक्रवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘समाज के वंचित और शोषित वर्ग के सशक्तीकरण के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर शत-शत नमन। जय भीम!’’

इस ट्वीट के साथ मोदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में बाबा साहेब आंबेडकर पर दिए गए अपने भाषणों पर आधारित एक वीडियो भी साझा किया।

संसद परिसर में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री के साथ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की।

बिरला ने उन्हें सामाजिक परिवर्तन का ऐसा वास्तुकार बताया, जिन्होंने समानता, स्वतंत्रता, न्याय और भाईचारे को बढ़ावा दिया।

आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। एक साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हाशिए पर पड़े लोगों की मुखर आवाज बने। उन्हें कई सामाजिक सुधारों की शुरुआत करने का श्रेय दिया जाता है।

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments