नयी दिल्ली, 26 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ब्रिटेन के वनवेब समूह की एक कंपनी के 36 इंटरनेट उपग्रहों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के सबसे वजनी रॉकेट एलवीएम3 द्वारा निर्धारित कक्षाओं में सफलतापूर्वक स्थापित करने की सराहना की।
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘यह आत्मनिर्भरता की सच्ची भावना में वैश्विक वाणिज्यिक प्रक्षेपण सेवा प्रदाता के रूप में भारत की अग्रणी भूमिका को मजबूत करता है।’’
रविवार का यह प्रक्षेपण वनवेब ग्रुप कंपनी के लिए इसरो द्वारा दूसरा प्रक्षेपण था। ब्रिटेन की नेटवर्क एक्सेस एसोसिएट्स लिमिटेड (वनवेब ग्रुप कंपनी) ने पृथ्वी की निचली कक्षा (एलईओ) में 72 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने के लिए इसरो के साथ एक करार किया है।
भाषा आशीष दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
