scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशमुंबई में इमारत गिरने से हुई मौतों पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

मुंबई में इमारत गिरने से हुई मौतों पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक

Text Size:

नयी दिल्ली, 28 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई में एक इमारत के ढह जाने से हुई मौतों पर मंगलवार को शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजनो के लिए मुआवजे की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक प्रधानमंत्री ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

पीएमओ के मुताबिक हादसे में घायल प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

मुंबई के कुर्ला इलाके में सोमवार देर रात इमारत ढह गई। उसके मलबे में दबने से मंगलवार शाम तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए।

आधी रात से नाइक नगर सोसाइटी स्थित इमारत के मलबे से बचाए गए 32 लोगों में से 18 को अस्पतालों में मृत घोषित कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पांच लोग अस्पताल में भर्ती हैं और नौ अन्य को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments