scorecardresearch
Wednesday, 15 April, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री ने बिहार दिवस पर राज्य की जनता को बधाई दी

प्रधानमंत्री ने बिहार दिवस पर राज्य की जनता को बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के लोगों को बधाई दी। उन्होंने कामना की कि बिहार विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।

बिहार दिवस हर साल 22 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष 1912 में इसी दिन बंगाल प्रांत से अलग होकर बिहार एक स्वतंत्र राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘बिहार के सभी भाइयों और बहनों को बिहार दिवस की हार्दिक बधाई। मेरी कामना है कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध यह प्रदेश विकास के नए-नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे।’

भाषा

ब्रजेंद्र पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments