नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे के निधन पर शोक जताया और कहा कि वह जमीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे, जिन्होंने उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में अहम योगदान दिया।
मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘भाजपा के कर्मठ सांसद हरद्वार दुबे जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जमीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे, जो उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में अपने अहम योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करे।’’
दुबे का सोमवार को यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि दुबे ने फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट में अंतिम सांस ली।
भाषा ब्रजेन्द्र
ब्रजेन्द्र दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.