scorecardresearch
Sunday, 28 April, 2024
होमदेशहिमाचल प्रदेश के मनाली में हिमस्खलन के बाद व्यक्ति लापता

हिमाचल प्रदेश के मनाली में हिमस्खलन के बाद व्यक्ति लापता

Text Size:

शिमला, 28 मार्च (भाषा) मनाली जिले के कुल्लू में हिमस्खलन के बाद एक व्यक्ति लापता हो गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

हिमस्खलन बृहस्पतिवार दोपहर कुल्लू के जगतसुख गांव में हुआ। मौजूदा शुष्क मौसम में पहाड़ों पर बर्फ पिघलनी शुरू हो गई है।

मनाली के उप संभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम) रमन शर्मा ने कहा कि पुलिस, प्रशासन और स्थानीय निवासी बचाव अभियान में जुटे हैं और लापता व्यक्ति को तलाशने के लिए बर्फ हटाई जा रही है।

मनाली के डीएसपी के.डी. शर्मा ने कहा कि अचानक हुए हिमस्खलन के चलते कांगड़ा निवासी राजेश कुमार बर्फ में दब गये।

राज्य में बीते 24 घंटे में मौसम मुख्य तौर पर शुष्क रहा है और स्थानीय मौसम कार्यालय ने पांच जिलों कुल्लू, मंडी, शिमला, चंबा और कांगड़ा में शुक्रवार व शनिवार को बिजली गरजने, ओलावृष्टि, बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताते हुए “ऑरेंज” अलर्ट जारी किया है।

वहीं, 29 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। शिमला मौसम कार्यालय ने तीन अप्रैल तक राज्य में बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments