scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशठाणे में ट्रेन दुर्घटना में लोगों की मौत: मध्य रेलवे के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी घटना की जांच करेंगे

ठाणे में ट्रेन दुर्घटना में लोगों की मौत: मध्य रेलवे के शीर्ष सुरक्षा अधिकारी घटना की जांच करेंगे

Text Size:

मुंबई, नौ जून (भाषा) मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी (पीसीएसओ) सोमवार सुबह ठाणे के मुंब्रा में हुई उपनगरीय ट्रेन दुर्घटना की जांच करेंगे, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए थे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इसे दुर्घटना नहीं बल्कि एक घटना माना जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पीसीएसओ सी.के. प्रसाद ने दिन में घटनास्थल का दौरा किया और निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा, “प्रासंगिक जानकारी एकत्र की जा रही है और मूल कारण का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रधान मुख्य सुरक्षा अधिकारी (पीसीएसओ) सुबह 9.10 बजे हुई इस घटना की जांच करेंगे।”

नीला ने कहा, “प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यात्री पायेदान पर यात्रा कर रहे थे।”

भाषा

प्रशांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments