scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशपीडीपी व आप ने अतिक्रमण रोधी अभियान के खिलाफ प्रदर्शन किया

पीडीपी व आप ने अतिक्रमण रोधी अभियान के खिलाफ प्रदर्शन किया

Text Size:

श्रीनगर, सात फरवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर प्रशासन की ओर से सरकारी ज़मीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए जारी अभियान के खिलाफ पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां पकड़े हुए थे, जिसमें बुलडोज़र के इस्तेमाल की निंदा की गई थी। पीडीपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यहां शेर-ए-कश्मीर नगर निकाय पार्क के पास स्थित अपने पार्टी दफ्तर से विरोध मार्च निकाला।

उन्होंने ‘ज़मीन हमारी, हुक्म तुम्हारा, नहीं चलेगा, नहीं चलेगा’ और ‘मोदी हमसे डरता है, पुलिस को आगे करता है’ जैसे नारे लगाए।

‘आप’ नेता नज़ीर अहमद इट्टू ने प्रताप पार्क के पास प्रदर्शन किया और कहा कि बेदखली अभियान से गरीब लोग प्रभावित हो रहे हैं।

पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी और पीपुल्स कॉन्फ्रेंस तक ने अभियान की निंदा की है और उपराज्यपाल के प्रशासन से इसे रोकने को कहा है।

भाषा नोमान दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments