scorecardresearch
Friday, 23 October, 2026
होमदेशपटनायक ने बीजद नेताओं से कोटिया जाकर आंध्र की चुनाव गतिविधियों का विरोध करने को कहा

पटनायक ने बीजद नेताओं से कोटिया जाकर आंध्र की चुनाव गतिविधियों का विरोध करने को कहा

Text Size:

भुवनेश्वर, 22 अक्टूबर (भाषा) बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल को शुक्रवार को ओडिशा के कोरापुट जिले की कोटिया पंचायत का दौरा करने और वहां के तीन गांवों में पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश की चुनाव संबंधी गतिविधियों के खिलाफ विरोध दर्ज कराने को कहा।

पटनायक ने इस मुद्दे पर हस्तक्षेप की मांग करते हुए इससे पहले मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी को पत्र लिखा था। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से स्थानीय निवासियों से मुलाकात करने और उनकी चिंताओं एवं परेशानियों को समझने को कहा।

बीजद ने एक बयान में कहा कि प्रतिनिधिमंडल मौके पर स्थिति का आकलन करेगा और कथित गतिविधियों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी जुटाएगा। इसके बाद वह आगे विचार-विमर्श और उचित कार्रवाई के लिए पटनायक को विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगा।

बीजद के प्रतिनिधिमंडल में पूर्व सांसद झीना हिकाका, प्रदीप माझी और मनोहर रंधारी के अलावा विधायक एवं पार्टी के आदिवासी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष जगन्नाथ सारका शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा सरकार कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है, क्योंकि आंध्र प्रदेश कोटिया के तीन गांवों में पंचायत चुनाव कराने पर अड़ा हुआ है। ओडिशा इन गांवों को अपना क्षेत्र बताता है।

भाषा

शुभम पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments