श्रीनगर, छह अप्रैल (भाषा) पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा को दो साल के लिए पासपोर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) से कोई मंजूरी नहीं मिलने का हवाला देते हुए पासपोर्ट कार्यालय द्वारा यात्रा दस्तावेज जारी करने से इनकार करने के बाद इल्तिजा ने जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय का रुख किया था।
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल को लिखे गए एक पत्र के अनुसार उच्चतर शिक्षा हासिल करने की इच्छा जता चुकीं इल्तिजा को पासपोर्ट जारी किया गया है जो 5 अप्रैल, 2023 से 4 अप्रैल, 2025 तक वैध है।
इल्तिजा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पासपोर्ट जारी कर कोई एहसान नहीं किया गया है और हैरानी जताई कि वैधता सिर्फ दो साल की क्यों है, जबकि यह यात्रा दस्तावेज 10 साल के लिए वैध होता है।
भाषा आशीष सुभाष
सुभाष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.