scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशलोकसभा में अमरावती विधेयक का पारित होना ‘ऐतिहासिक’: मंत्री नारा लोकेश

लोकसभा में अमरावती विधेयक का पारित होना ‘ऐतिहासिक’: मंत्री नारा लोकेश

Text Size:

अमरावती, एक अप्रैल (भाषा) आंध्र प्रदेश के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी मंत्री नारा लोकेश ने बुधवार को लोकसभा में अमरावती को राज्य की एकमात्र राजधानी के रूप में मान्यता देने वाले विधेयक के पारित होने को राज्य की जनता के लिए एक ‘ऐतिहासिक क्षण’ करार दिया।

मंत्री ने कहा कि यह निर्णय वर्षों के संघर्ष और अनिश्चितता के बाद राज्य की जनता की पूर्ण आकांक्षाओं को दर्शाता है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “यह आंध्र प्रदेश की पांच करोड़ जनता की आकांक्षा है कि विधेयक पारित हुआ है। अमरावती की विजय… जनता की विजय… संघर्ष का परिणाम।”

उन्होंने कहा कि राज्य विधानसभा ने ‘एक राज्य, एक राजधानी’ नीति के तहत सर्वसम्मति से अमरावती का समर्थन किया था और लोकसभा में विधेयक का पारित होना राज्य भर की करोड़ों जनता के लिए गर्व का विषय है।

लोकेश ने केंद्र और सहयोगी दलों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय लोगों की इच्छाओं का सम्मान करता है तथा राजधानी के रूप में अमरावती के सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व को बरकरार रखता है।

भाषा जितेंद्र रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments