scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशअफजल गुरू की बरसी पर श्रीनगर के कुछ हिस्से और सोपोर बंद

अफजल गुरू की बरसी पर श्रीनगर के कुछ हिस्से और सोपोर बंद

Text Size:

श्रीनगर,नौ फरवरी (भाषा) संसद पर हुए हमले के जुर्म में मोहम्मद अफजल गुरू को नयी दिल्ली की तिहाड़ जेल में फांसी दिए जाने के नौ वर्ष पूरे होने पर श्रीनगर के कुछ हिस्से और सोपोर में बुधवार को बंद रहा।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अन्य इलाकों में बंद नहीं है और सार्वजनिक परिवहन सामान्य है। शहर के कुछ पुराने इलाकों और मायसूमा में दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। बारामुला जिले के सोपोर में भी कुछ स्थान बंद रहे।

गौरतलब है कि प्रतिबंधित संगठन जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट ने नौ और 11 फरवरी को अफजल गुरू और संगठन के संस्थापक मोहम्मद मकबूल भट्ट की बरसी पर बंद का आह्वान किया था। अफजल को 2013 में और भट्ट को तिहाड़ जेल में 11 फरवरी 1984 को फांसी दी गयी थी।

जेकेएलएफ ने लंदन के अपने कार्यालय से ईमेल कर के गुरू और भट्ट के अवशेष दिए जाने की मांग की।

भाषा शोभना नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments