नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों से उन्हें अच्छे और बुरे स्पर्श के बीच अंतर समझाने तथा उनकी बात ध्यान से सुनने की अपील की है।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार शाम ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि बच्चों को भरोसा दिलाना चाहिए कि उनके माता-पिता हमेशा उनके साथ हैं।
गुप्ता ने कहा, “इसी उद्देश्य से ‘पॉक्सो जागरूकता अभियान’ शुरू किया गया है, ताकि हर बच्चा अच्छे और बुरे स्पर्श के बीच अंतर समझ सके और किसी भी अनुचित व्यवहार के बारे में बिना किसी डर के अपनी बात कह सके।”
गुप्ता ने अभिभावकों से बच्चों के साथ खुलकर बातचीत करने, उनकी चिंताओं को समझने, उनकी बात ध्यान से सुनने और सबसे महत्वपूर्ण, उन पर विश्वास करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों को सुरक्षित और भयमुक्त बचपन मिलना चाहिए।
भाषा नोमान नोमान पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.