scorecardresearch
Sunday, 1 March, 2026
होमदेशपारादीप बंदरगाह ने जनवरी में रिकॉर्ड 14.44 मिलियन मीट्रिक टन माल का संचालन किया

पारादीप बंदरगाह ने जनवरी में रिकॉर्ड 14.44 मिलियन मीट्रिक टन माल का संचालन किया

Text Size:

भुवनेश्वर, एक फरवरी (भाषा) ओडिशा के पारादीप बंदरगाह प्राधिकरण (पीपीए) ने रविवार को कहा कि उसने इस वर्ष जनवरी में 14.44 मिलियन मीट्रिक टन (एमएमटी) माल की आवाजाही करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है।

केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक बंदरगाह ने जनवरी 2024 में 14.32 मिलियन मीट्रिक टन माल को संभालने का अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

बयान के मुताबिक इस रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन से पारादीप बंदरगाह की भारत के प्रमुख बंदरगाहों में से एक के रूप में स्थिति और मजबूत होती है तथा इसकी परिचालन क्षमताओं में लगातार वृद्धि झलकती है।

बयान में कहा गया है कि यह उपलब्धि बुनियादी ढांचे के निरंतर संवर्धन, प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करने और टर्मिनलों तथा हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय का परिणाम है।

भाषा रवि कांत रवि कांत नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments