scorecardresearch
Sunday, 8 March, 2026
होमदेशपलानीस्वामी ने जल्लीकट्टू के दौरान जान गंवाने वालों को 10 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की

पलानीस्वामी ने जल्लीकट्टू के दौरान जान गंवाने वालों को 10 लाख रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की

Text Size:

नामक्कल (तमिलनाडु), 27 जनवरी (भाषा) अन्नाद्रमुक के महासचिव ई. के. पलानीस्वामी ने मंगलवार को घोषणा की कि उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर जल्लीकट्टू में सांडों को वश में करने के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी।

इसके अलावा, तमिलनाडु के इस लोकप्रिय पारंपरिक खेल के लिए पंजीकृत लोगों और सांडों को राज्य सरकार की ओर से बीमा कवर भी प्रदान किया जाएगा। उन्होंने जिले के सालापालयम में जल्लीकट्टू कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही।

पलानीस्वामी ने इससे पहले प्रतियोगिता में भाग ले रहे लोगों को यह शपथ भी दिलाई कि वे सांडों को पकड़ने या उन्हें वश में करने की कोशिश के दौरान उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्लीकट्टू तमिलनाडु की संस्कृति का प्रतीक है।

कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाने से पहले पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘इस वर्ष जब अन्ना द्रमुक की सरकार बनेगी, तब जल्लीकट्टू के दौरान जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये की राहत राशि दी जाएगी। इसके अलावा पारंपरिक खेल में पंजीकृत लोगों और सांडों के लिए बीमा की व्यवस्था भी की जाएगी।’’

उल्लेखनीय है कि पोंगल पर्व के दौरान मदुरै के अलंगनल्लूर में आयोजित जल्लीकट्टू प्रतियोगिता के दौरान मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने अधिकतम सांडों को वश में करने वाले व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments