scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशपाकिस्तान कूटनीति के माध्यम से पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए प्रयास कर रहा: शहबाज

पाकिस्तान कूटनीति के माध्यम से पश्चिम एशिया में तनाव कम करने के लिए प्रयास कर रहा: शहबाज

Text Size:

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, दो अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच उनका देश कूटनीति और वार्ता के माध्यम से क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है।

शहबाज ने ये टिप्पणियां एक उच्च स्तरीय बैठक में कीं, जिसमें रक्षा बलों के प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, चारों प्रांतों के मुख्यमंत्री, संघीय मंत्री और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के प्रमुख बिलावल भुट्टो-जरदारी शामिल थे।

उन्होंने कहा, ‘‘क्षेत्र में युद्ध की आग अभी बुझी नहीं है; हालांकि, सभी पक्षों के मित्र के रूप में, पाकिस्तान तनाव कम करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है और विभिन्न स्तरों पर वार्ता और कूटनीतिक प्रयास कर रहा है।”

उन्होंने जारी संघर्ष के कारण हुई मृत्यु और तबाही पर गहरा दुख व्यक्त किया। शहबाज ने कहा, ‘‘हम इस संघर्ष के कारण हुई जानमाल की हानि पर शोक व्यक्त करते हैं, और हमने कई मौकों पर मृतकों के प्रति संवेदना जताई है।’’

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने विदेश मंत्री इशहाक डार के प्रयासों को स्वीकार किया और शांति लाने के प्रयासों में भूमिका निभाने के लिए फील्ड मार्शल मुनीर की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी नेताओं के अथक प्रयासों के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे दो जहाज सफलतापूर्वक पार करने में सक्षम हुए जबकि हाल में 20 अन्य जहाज भी सफलतापूर्वक पार कर चुके हैं।

उन्होंने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पर युद्ध के प्रभाव को स्वीकार किया, लेकिन साथ ही कहा कि सरकार चुनौतियों का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। शहबाज ने कहा कि सरकार ने पर्याप्त वित्तीय सहायता प्रदान करके इसके प्रभाव को कम करने के उपाय किए हैं।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा, “हमने अपनी अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए 129 अरब रुपये का व्यापक वित्तीय सहायता प्रदान की है।’’

भाषा आशीष पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments