scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशबंगाल चुनावों के दूसरे चरण से पहले एहतियाती उपायों के तहत 2,473 से अधिक लोग हिरासत में

बंगाल चुनावों के दूसरे चरण से पहले एहतियाती उपायों के तहत 2,473 से अधिक लोग हिरासत में

Text Size:

कोलकाता, 28 अप्रैल (भाषा) पश्चिम बंगाल में राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले गहन निगरानी अभियान के तहत पिछले ढाई दिनों में कुल 2,473 लोगों को हिरासत में लिया गया है। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी के अनुसार, 29 अप्रैल को मतदान वाले कई जिलों में “ढाई दिनों” के भीतर लोगों को पकड़ा (गिरफ्तारियां/हिरासत) में लिया गया है।

आयोग के अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात को राज्य भर में 809 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि मंगलवार तक यह संख्या बढ़कर 2,473 हो गई। हिरासत में लिए गए अधिकतर लोगों की पहचान संभावित उपद्रवी के रूप में की गई।

सोमवार रात को आयोग द्वारा जारी आंकड़ों से पता चला कि पुरबा बर्धमान में सबसे अधिक 479 लोगों को हिरासत में लिया गया/गिरफ्तार किया गया, उसके बाद उत्तर 24 परगना में 319 लोगों को हिरासत में लिया गया।

दक्षिण 24 परगना में 246 लोगों को पकड़ा गया, जबकि हुगली में 49 और नादिया में 32 लोगों को पकड़ा गया।

रविवार से सोमवार तक, आयोग ने इसी तरह विभिन्न जिलों में 1,095 “संभावित उपद्रवियों” को पकड़ा, लेकिन कोई विशिष्ट विवरण या सटीक स्थान नहीं बताया।

निर्वाचन आयोग ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, जिसके तहत संवेदनशील निर्वाचन क्षेत्रों में पर्यवेक्षकों और केंद्रीय बलों की तैनाती बढ़ाई जाएगी।

भाषा प्रशांत माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments