scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशकर्नाटक में ‘‘आउटसोर्स’’ कर्मचारी बुधवार से हड़ताल पर जाएंगे

कर्नाटक में ‘‘आउटसोर्स’’ कर्मचारी बुधवार से हड़ताल पर जाएंगे

Text Size:

मेंगलुरु, 31 जनवरी (भाषा) कर्नाटक में स्थानीय प्रशासनिक निकायों के सभी ‘‘आउटसोर्स’’ कर्मचारी एक फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे और अपनी सेवाओं को चरणबद्ध तरीके से नियमित करने की मांग करेंगे।

ऐसे कर्मचारियों के संघ के तटीय प्रभाग के संयोजक बी के अन्नप्पा ने एक बयान में कहा कि इस हड़ताल में राज्य के सभी 330 स्थानीय निकायों के ‘‘आउटसोर्स’’ कर्मचारी कर्मचारी भाग लेंगे। इनमें कचरा ढोने वाले वाहनों के चालक, जल आपूर्ति सहायक, सफाईकर्मी आदि शामिल हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि 15,000 से भी अधिक ‘‘आउटसोर्स’’ कर्मचारियों को सुविधाओं से वंचित कर सरकार ने अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी पानी की आपूर्ति बंद कर और सफाई कार्य ठप कर अपना विरोध जताएंगे।

उन्होंने निकाय कर्मियों की सीधी भर्ती का स्वागत करते हुए कहा कि ‘‘आउटसोर्स’’ कर्मियों के अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए।

भाषा साजन अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments