scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश में एक सीट को तरसेगा विपक्ष : डॉ. दिनेश शर्मा

उत्तर प्रदेश में एक सीट को तरसेगा विपक्ष : डॉ. दिनेश शर्मा

Text Size:

आगरा, आठ अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने केन्द्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए शनिवार को दावा किया कि प्रदेश में विपक्ष का सूपड़ा साफ हो जाएगा और वह एक सीट को भी तरसेगा।

राम के नाम पर हो रही राजनीति को लेकर उन्होंने कहा, ‘‘इंसान पैदा हरि नाम के साथ होता है और मरने के बाद भी हरिधाम जाता है। राम कण-कण में हैं, उन्हे कौन हवा में उड़ा पाएगा। हवा में उड़ाने की बात करने पर जनता चुनाव में उन्हे उड़ा देगी।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव (परिणाम) देख कर लगता है कि इस बार उत्तर प्रदेश में विपक्ष एक सीट के लिए भी तरस जायेगा।’’

गौरतलब है कि जून, 2022 में रामपुर और आजमगढ़ सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी।

शर्मा ने धर्म ग्रंथ जलाने वालों को भी नसीहत देते हुए कहा कि रामचरित मानस जलाने वालों को धर्म ग्रंथ के अपमान की बजाय अपने मन की ग्रंथियों को जलाना चाहिए।

भाषा सं अर्पणा पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments