scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशओमान चांडी ने सबसे लंबे समय तक केरल विधानसभा का सदस्य होने का रिकॉर्ड बनाया

ओमान चांडी ने सबसे लंबे समय तक केरल विधानसभा का सदस्य होने का रिकॉर्ड बनाया

Text Size:

तिरुवनंतपुरम, दो अगस्त (भाषा) कांग्रेस के दिग्गज नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने मंगलवार को सबसे लंबे समय तक राज्य विधानसभा का सदस्य होने का रिकॉर्ड बना दिया। वह 18,728 दिन से अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र पुठुपल्ली से विधायक हैं।

चांडी ने विधायक के तौर पर 51 वर्ष और तीन महीने पूरे करने के साथ ही केरल कांग्रेस (एम) के पूर्व प्रमुख दिवंगत के.एम मणि का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मणि पांच दशक तक अपने गृह निर्वाचन क्षेत्र पाला से विधायक रहे। इसी तरह चांडी भी बीते 50 से अधिक वर्ष से पुठुपल्ली से विधायक हैं।

चांडी 1970 में पहली बार 27 वर्ष की आयु में विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बने थे। इसके बाद से वह एक के बाद एक 11 चुनाव में जीत हासिल कर चुके हैं।

कांग्रेस नेता चांडी (78) दो बार 2004 से 2006 और 2011 से 2016 तक केरल के मुख्यमंत्री रहे।

भाषा जोहेब रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments