scorecardresearch
Thursday, 24 September, 2026
होमदेशजम्मू कश्मीर के सांबा में गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हुआ

जम्मू कश्मीर के सांबा में गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल हुआ

Text Size:

जम्मू, 24 सितंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में चाय की एक दुकान के पास गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात करीब पौने 12 बजे बारी ब्राह्मणा के तारोर इलाके में चाय की एक दुकान के पास किसी पुराने मुद्दे पर हुई तीखी बहस के बाद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि 30 वर्षीय एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘कल रात राजमार्ग पर तारोर में पुरानी बात को लेकर हुई तीखी बहस के बाद गोलीबारी हुई। इसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी। मामले का संज्ञान ले लिया गया है और बारी ब्राह्मणा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोषियों को पकड़ने की कोशिशें जारी हैं।’’

पुलिस के अनुसार, घायल की पहचान सांबा जिले के विजयपुर इलाके के राह्या के नरिंदर सिंह के बेटे विशाल सिंह उर्फ़ विशु के तौर पर हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि विशु को इलाज के लिए एम्स विजयपुर ले जाया गया।

पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

भाषा

राजकुमार मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments