scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशजम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया

Text Size:

जम्मू, 21 अप्रैल (भाषा) अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास 50 वर्षीय एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमता पाए जाने के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम को फाल्लियन मंडल के मकवाल सीमाई पट्टी में स्थित मयान सीमा चौकी क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के गश्ती दल ने उस व्यक्ति को देखा। संवेदनशील क्षेत्र में उसकी उपस्थिति के बारे में संतोषजनक स्पष्टीकरण देने में विफल रहने के बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ से संकेत मिलता है कि वह व्यक्ति मानसिक रूप से निशक्त है।

हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां ​​किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रही हैं और उसकी पहचान और मकसद का पता लगाने के लिए विस्तृत पूछताछ कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तलाशी के दौरान उसके पास से कोई भी आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई।

अधिकारियों ने बताया कि आगे की जांच के लिए उस व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

भाषा तान्या मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments