scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशउत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मीडियाकर्मी पर हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मीडियाकर्मी पर हमला करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Text Size:

अलीगढ़ (उप्र), 14 अप्रैल (भाषा) अलीगढ़ जिले में एक मीडियाकर्मी पर हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान तालिब अहमद के रूप में हुई है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सर्वम सिंह ने बताया कि एक समाचार चैनल में काम करने वाले योगेंद्र सिंह सांवले सोमवार शाम जब अपनी कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे तभी मैरिस मार्ग पर एक चौराहे पर एक दोपहिया वाहन ने उनकी कार को सामने से टक्कर मार दी।

सिंह के मुताबिक इसके बाद तीन लोगों ने उनकी कार पर ईंट से हमला करके उसके शीशा तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि सांवले किसी तरह वहां से कार लेकर निकल गए, जिससे उन्हें कोई चोट नहीं आई।

सिंह ने बताया कि हमलावरों ने सांवले को उनका नाम लेकर पुकारा था। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि ‘‘उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।’’

उन्होंने बताया कि आरोपी तालिब अहमद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

भाषा सं. सलीम खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments