scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशआप से गठबंधन के सवाल पर हुड्डा ने कहा: हरियाणा में कांग्रेस अपने आप में सक्षम

आप से गठबंधन के सवाल पर हुड्डा ने कहा: हरियाणा में कांग्रेस अपने आप में सक्षम

Text Size:

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना को वस्तुत: खारिज करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में कांग्रेस खुद में सक्षम है।

उनसे राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकजुटता की कवायद के संदर्भ में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में सवाल किया गया था।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जहां तक हरियाणा का सवाल है तो वहां कांग्रेस खुद में सक्षम है।’’

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ सप्ताह से कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर व्यापक विपक्षी एकजुटता सुनिश्चित करने के लिए प्रयास तेज कर कर दिए हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पिछले दिनों बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमख शरद पवार के साथ इसको लेकर चर्चा भी की थी।

खरगे ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई द्वारा समन किए जाने के बाद उन्हें फोन किया था।

भाषा हक हक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments