नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) बंदरगाह, जहाजरानी एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि पनामा के ध्वज वाले कच्चे तेल के टैंकर ‘एमटी जेम नंबर 2’ पर नौ अक्टूबर को शारजाह के निकट लंगरगाह पर ड्रोन से हमला किया गया। इस जहाज पर 22 भारतीय नागरिक चालक दल के सदस्य के रूप में सवार थे।
सोनोवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें यह बताते हुए राहत महसूस हो रही है कि जहाज पर सवार सभी 22 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा, “हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जहाज का प्रबंधन करने वाली कंपनी के संपर्क में हैं।”
भाषा
देवेंद्र खारी
खारी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.