scorecardresearch
Tuesday, 10 November, 2026
होमदेशओडिशा : बाढ़ प्रभावित गंजाम में 23 दिन बाद स्कूल फिर खुले

ओडिशा : बाढ़ प्रभावित गंजाम में 23 दिन बाद स्कूल फिर खुले

Text Size:

ब्रह्मपुर, नौ नवंबर (भाषा) ओडिशा के बाढ़ प्रभावित गंजाम जिले में 23 दिन बाद सोमवार को स्कूल फिर से खुल गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दुर्गा पूजा की छुट्टियों और उसके बाद चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण आई बाढ़ के चलते स्कूल बंद थे।

हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने छह सरकारी स्कूलों में मंगलवार तक छुट्टी बढ़ा दी है। इन स्कूलों में मरम्मत का काम अभी पूरा नहीं हो पाया है।

गंजाम के जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार पात्रा ने बताया कि नौ स्कूलों की कक्षाएं अस्थायी रूप से पास के शैक्षणिक संस्थानों में संचालित की जाएंगी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुल 3,890 सरकारी स्कूलों में से 498 स्कूल बाढ़ के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं।

भाषा तान्या अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments