scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशओडिशा: क्योंझर वन में करंट लगने से एक हाथी की मौत

ओडिशा: क्योंझर वन में करंट लगने से एक हाथी की मौत

Text Size:

क्योंझर, 19 मार्च (भाषा) ओडिशा के क्योंझर जिले के वन में रविवार को एक हाथी का शव मिला। वन अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वन अधिकारियों ने बताया कि 11 हजार किलोवाट वाले बिजली के तार की चपेट में आने पर हाथी की मौत हुई।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर रविवार सुबह वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अधिकारी के मुताबिक हाथी के एक ही दांत थे। क्योंझर मंडल के वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) एचडी धनराज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘प्रथम दृष्टया यह करंट लगने से हुई मौत का मामला लगता है। हाथी, बिजली के खंभे से सटे तार के संपर्क में आया जिससे उसकी मौत हो गई।’’

डीएफओ ने कहा, ‘‘चूंकि प्रतिरोधक (इंसुलेटर) टूटा हुआ था। इसी कारण बिजली का करंट खंभे तक पहुंच गया। इसे बदला जाना था, लेकिन दुर्भाग्य से ऐसा नहीं किया गया। इस घटना को टाला जा सकता था।’’

‘‘पीटीआई-भाषा’’ से बात करते हुए वन और पशु अधिकार कार्यकर्ता बिस्वजीत मोहंती ने हाथी की मौत के लिए बिजली अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उसकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

ओडिशा के वन और पर्यावरण मंत्री प्रदीप कुमार अमत ने 14 मार्च को राज्य विधानसभा में बताया था कि 2012-13 से 2021-22 तक राज्य में 784 हाथियों की मौत हुई है।

भाषा साजन संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments