scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशलखनऊ विवि में एनएसयूआई के छात्रों ने एक स्थान को कथित तौर पर बंद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया

लखनऊ विवि में एनएसयूआई के छात्रों ने एक स्थान को कथित तौर पर बंद किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया

Text Size:

लखनऊ, 23 फरवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में लखनऊ विश्वविद्यालय के अंदर कांग्रेस पार्टी की छात्र शाखा एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के छात्रों ने एक स्थान को कथित तौर पर बंद किए जाने के विरोध में सोमवार को प्रदर्शन किया। उनका दावा है कि मुस्लिम छात्र पिछले कई वर्षों से उस स्थान पर नमाज़ अदा करते आ रहे हैं।

एनएसयूआई उप्र इकाई के उपाध्यक्ष आर्यन मिश्रा ने सोमवार को बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय के अंदर एक स्थान पर परसों ताला लगा दिया गया, जहां मुस्लिम छात्र पिछले कई वर्षों से नमाज अदा करते आ रहे हैं। यह स्थान लखनऊ विश्वविद्यालय के अंदर लाल बारादरी में स्थित है।

मिश्रा ने बताया कि रविवार शाम को मुसलमानों ने एनएसयूआई स्वयंसेवकों की निगरानी में नमाज अदा की। उन्होंने कहा कि लोग पिछले कई वर्षों से नमाज अदा कर रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने मस्जिद पर ताला लगा दिया है।

उन्होंने बताया कि मुस्लिम छात्र मस्जिद में नमाज अदा करते हैं, जबकि हिंदू छात्र गेट नंबर एक के पास स्थित एक मंदिर में पूजा करते हैं।

इसी बीच, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के एक पदाधिकारी ने कहा कि अगर लखनऊ विश्वविद्यालय के अंदर नमाज अदा की जाती है, तो वे भी विश्वविद्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

भाषा

अरुणव, आनन्द रवि कांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments