श्रीनगर, 17 मार्च (भाषा) उत्तरी सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने मंगलवार को कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की और उच्च मनोबल एवं तत्परता बनाए रखने के लिए सैनिकों सराहना की।
सेना ने कहा कि कमांडरों ने लेफ्टिनेंट जनरल शर्मा को मौजूदा अभियानगत तैयारियों, खुफिया जानकारी के एकीकरण और सहयोगी एजेंसियों के साथ तालमेल के बारे में जानकारी दी।
सेना की उत्तरी कमान ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा ने कश्मीर घाटी में आतंकवाद रोधी ग्रिड में तैनात इकाइयों का दौरा कर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की।’’
इसने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल ने उच्च मनोबल एवं तत्परता बनाए रखने के लिए सैनिकों सराहना की।
भाषा नेत्रपाल
नेत्रपाल
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
