scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशदेश के बाकी हिस्सों के साथ कदमताल करने के लिए पूर्वोत्तर विकासपथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है: सोनोवाल

देश के बाकी हिस्सों के साथ कदमताल करने के लिए पूर्वोत्तर विकासपथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है: सोनोवाल

Text Size:

ईटानगर, आठ जून (भाषा) केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस ने पिछले 60 सालों तक पूर्वोत्तर की उपेक्षा की , इसलिए केंद्र की भाजपा नीत सरकार को इस क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

सोनोवाल ने यहां क्षेत्रीय आयुर्वेद संस्थान में पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गयी विकास पहलों के कारण पूर्वोत्तर देश के अन्य हिस्सों के बराबर आने के लिए तेजी से आगे बढ़ रहा है।

केंद्रीय बंदरगाह एवं आयुष मंत्री सोनोवाल ने कहा, ‘‘ कांग्रेस ने पिछले 60 सालों में पूर्वोत्तर को कोई महत्व नहीं दिया जिसके कारण यह क्षेत्र विपुल संभावनाओं के बावजूद उपेक्षित रहा। इसकी वजह से, हमें इस क्षेत्र के विकास को रफ्तार देने में ढेर सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पिछले आठ सालों में इस क्षेत्र में , चाहे सड़क संपर्क हो या विमान सेवा, या रेलवे या जलमार्ग संपर्क, उसमें कई गुणा विकास हुआ है। ’’

उन्होंने कहा कि केंद्र ने इस क्षेत्र के विकास के लिए पिछले आठ सालों में 2,63,000 करोड़ रूपये खर्च किये हैं। उन्होंने कहा कि पेमा खांडू के नेतृत्व वाली सरकार की भ्रष्टाचार रोधी पहलों के कारण ही अरूणाचल प्रदेश में सुशासन संभव हो पाया है ।

भाषा

राजकुमार उमा

उमा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments