नयी दिल्ली, 14 मार्च (भाषा) सरकार ने मंगलवार को लोकसभा में बताया कि देश में 63 पुलिस थानों में कोई गाड़ी नहीं है। साथ ही देश में ऐसे थानों की संख्या भी काफी अधिक है जिनमें टेलीफोन कनेक्शन तथा कोई वायरलैस सेट या मोबाइल फोन नहीं है।
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि देश में इस समय 17,535 थाने संचालित हैं।
उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि कुल 63 थानों में कोई वाहन नहीं है, 628 थानों में कोई टेलीफोन कनेक्शन नहीं है और 285 थानों में वायरलैस सेट या मोबाइल फोन नहीं है।
भाषा
वैभव माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
