scorecardresearch
Tuesday, 31 March, 2026
होमदेशपार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाले नेताओं की जरूरत नहीं: मुख्यमंत्री नायडू

पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाले नेताओं की जरूरत नहीं: मुख्यमंत्री नायडू

Text Size:

अमरावती, 29 मार्च (भाषा) तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के सुप्रीमो एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने रविवार को कहा कि पार्टी की ताकत उसके कार्यकर्ताओं में निहित है और पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने वाले नेताओं की कोई आवश्यकता नहीं है।

नायडू ने तेलुगु देशम पार्टी के 44वें स्थापना दिवस समारोह में सभा को संबोधित करते हुए अनुशासन, प्रतिबद्धता और वैचारिक निष्ठा पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि केवल अच्छा प्रदर्शन करने वालों को ही जन प्रतिनिधि के रूप में मान्यता और पदोन्नति मिलेगी।

नायडू ने कहा, “पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने या उन्हें परेशान करने वाले नेताओं की कोई आवश्यकता नहीं है। जो लोग कड़ी मेहनत करेंगे, उन्हें मान्यता मिलेगी, उनकी रक्षा की जाएगी और उन्हें पदों से प्रोत्साहित किया जाएगा।”

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि तेदेपा की जीत राज्य की जीत है।

नायडू ने अतीत की चुनौतियों का जिक्र करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान पार्टी नेताओं पर साजिशों व हमलों सहित विभिन्न समयों पर पार्टी को कमजोर करने के प्रयास किए गए लेकिन तेदेपा हमेशा पहले से मजबूत होकर उभरी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रही है, जिसमें दिवंगत कार्यकर्ताओं के परिवारों को सहायता देना और संस्थागत सहयोग के माध्यम से शिक्षा प्रदान करना शामिल है।

उन्होंने सत्ता की वर्तमान स्थिति का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि उनके बलिदान और कड़ी मेहनत ने पार्टी की वापसी को संभव बनाया।

नायडू ने कार्यकर्ताओं के परिवारों के लिए मुफ्त शिक्षा सहित निरंतर कल्याणकारी उपायों का आश्वासन दिया।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments