scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशपौड़ी में आदित्यनाथ के पैतृक आवास की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं : पुलिस

पौड़ी में आदित्यनाथ के पैतृक आवास की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं : पुलिस

Text Size:

कोटद्वार (उत्तराखंड), 20 अप्रैल (भाषा) उत्तराखंड पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य के पौड़ी जिले के पंचुर गांव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैतृक आवास में रहने वाले उनके परिवार की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

गांव में योगी की मां और उनके दो भाइयों का परिवार रहता है।

पौड़ी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने कहा कि आदित्यनाथ के गांव में रह रहे परिवार को वाई श्रेणी की सुरक्षा पहले से ही दी गई है जबकि गांव से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूरी पर स्थित यमकेश्वर पुलिस थाने पर तैनात पुलिस बल की नजर भी उनके घर पर रहती है।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस क्षेत्राधिकारी, श्रीनगर के पास है और इसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद आदित्यनाथ के परिवार की सुरक्षा को लेकर सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों में आ रही खबरों के मद्देनजर चौबे का यह बयान सामने आया है।

भाषा सं दीप्ति अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments