scorecardresearch
Friday, 8 May, 2026
होमदेशनीतीश कुमार ने बिहार CM सम्राट चौधरी से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार के बाद दी शुभकामनाएं

नीतीश कुमार ने बिहार CM सम्राट चौधरी से की मुलाकात, कैबिनेट विस्तार के बाद दी शुभकामनाएं

कैबिनेट विस्तार में भारतीय जनता पार्टी के 15, जनता दल (यूनाइटेड) के 13, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 2, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का 1 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा का 1 नेता शामिल किया गया.

Text Size:

पटना: नीतीश कुमार ने शुक्रवार को बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की. इस दौरान वे हाल ही में हुए कैबिनेट विस्तार के बाद नई कैबिनेट के लिए मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं दीं.

नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “आज 7, सर्कुलर रोड में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान उन्हें नए दायित्वों एवं विस्तारित मंत्रिमंडल के सफल संचालन हेतु शुभकामनाएं दीं. मेरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा.”

8 है कि गुरुवार को बिहार सरकार में बड़ा कैबिनेट विस्तार हुआ था. पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में 32 मंत्रियों को मंत्रिपरिषद में शामिल किया गया.

यह विस्तार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनने के बाद किया गया. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारी जनादेश मिलने के बाद प्रशासन आयामों को मजबूत करने के लिए कैबिनेट का विस्तार किया.

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और NDA के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

कैबिनेट विस्तार में भारतीय जनता पार्टी के 15, जनता दल (यूनाइटेड) के 13, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के 2, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा का 1 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा का 1 नेता शामिल किया गया.

share & View comments