scorecardresearch
Sunday, 12 April, 2026
होमदेशनीतीश कुमार जदयू नेताओं के 'दबाव' में आकर मुख्यमंत्री पद छोड़ रहे हैं: तेजस्वी

नीतीश कुमार जदयू नेताओं के ‘दबाव’ में आकर मुख्यमंत्री पद छोड़ रहे हैं: तेजस्वी

Text Size:

पटना, 11 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को दावा किया कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष नीतीश कुमार अपने ही दल के उन सहयोगियों के ‘दबाव’ में बिहार का मुख्यमंत्री पद छोड़ रहे हैं, जिन्हें सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा ‘धमकाया या प्रलोभन दिया गया’ है।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव ने यह टिप्पणी कुमार के राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद की जब कुमार का सामान मुख्यमंत्री आवास से पास की एक गली में स्थित सरकारी बंगले में स्थानांतरित किया जा रहा था।

राजद के एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने कहा, ‘मेरा मानना ​​है कि नीतीश कुमार को हटाने का सौदा जदयू के कुछ बड़े नेताओं ने बहुत पहले ही कर लिया था। इसे सार्वजनिक नहीं किया गया, क्योंकि विधानसभा चुनावों के दौरान इसका उल्टा असर पड़ सकता था।’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘यह कहना सरासर बकवास है कि शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ नीतीश कुमार अपनी मर्जी से पद छोड़ रहे हैं। दिल्ली का दृश्य याद कीजिए। राष्ट्रीय राजधानी में (जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष) संजय झा द्वारा उन्हें मीडिया से बातचीत करने से जिस तरह रोका गया, वह इस बात का सबूत है कि जदयू प्रमुख कितना अपमान और दबाव झेल रहे हैं।’

भाषा तान्या सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments