scorecardresearch
Thursday, 9 April, 2026
होमदेशनीतीश ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की

नीतीश ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की

Text Size:

पटना, 22 जून (भाषा) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि द्रौपदी मुर्मू एक आदिवासी महिला हैं, एक आदिवासी महिला को देश के सर्वोच्च पद के लिये उम्मीदवार बनाया जाना बहुत खुशी की बात है ।

नीतीश ने कहा कि कल प्रधानमंत्रीजी ने बात कर इसकी जानकारी दी थी कि द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया जा रहा है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी को भी इसके लिये हृदय से धन्यवाद ।

उन्होंने कहा कि मूलतः उड़ीसा की रहनेवाली द्रौपदी मुर्मू ने वहां की सरकार में मंत्री के रूप में अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन किया था, उसके पश्चात् झारखण्ड की राज्यपाल के रूप में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है।

भाषा अनवर रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments